Thursday, July 2, 2020

जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद उन्नाव में अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्मित 32 के.एल.डी. क्षमता के फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का किया गया निरीक्षणः

जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद उन्नाव में अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्मित 32 के.एल.डी. क्षमता के फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का किया गया निरीक्षणः

उन्नाव 02 जुलाई 2020 (सू0वि0)  आज जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद उन्नाव के अन्तर्गत अमृत कार्यक्रम के अधीन निर्मित 32 के.एल.डी. क्षमता के फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद उन्नाव में निर्मित 32 के.एल.डी. क्षमता के फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट अनुमानित लागत रु. 493.88 लाख का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निर्मित प्लान्ट के अन्तर्गत स्क्रीन चैम्बर, थिकनर चैम्बर, स्टेब्लाइजेशन रिएक्टर, स्क्रूप्रेस, इक्यूलाइजेशन टैंक, इंटीग्रेटेड सेटलर ए.बी.आर./ए.एफ., वर्टिकल प्लान्टेड ग्रेवेल फिल्टर, एवं कलेक्शन टैंक, पालीशिंग पाण्ड, स्लज ड्राइंग बेड तथा सोलर पावर प्लान्ट के कार्यों को देखा। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि निर्मित सी.सी. रोड के किनारे वृक्षारोपण का कार्य कराया जा रहा है। फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट की टेस्टिंग एवं कमीशनिंग का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है।
प्लान्ट अभी तक स्थानीय निकाय को हस्तगत नहीं किया गया है जिस हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि फीकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को पूर्ण क्षमता के साथ चालू कर तथा समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए प्लान्ट को स्थानीय निकाय को हस्तगत करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय श्री राजदीप वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी, उन्नाव, इं0 मोहित चक, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव, इं0 अजय सिंह, सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव, इं0 पुनीत कुमार, जूनियर इंजीनियर, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम, उन्नाव, श्री श्याम प्रतिनिधि मेसर्स सर्वाे टैक्नोलाॅजी लि0 सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
-----------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home