जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया वन महोत्सव महापर्वः
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया वन महोत्सव महापर्वः
अधिकारीगणों द्वारा वन प्रभाग के नवाबगंज रेंज के अंतर्गत वन विश्राम भवन परिसर में मौलश्री के 21 पौ
धों का रोपण किया गयाः
उन्नाव 02 जुलाई 2020 (सूचना विभाग उन्नाव)
आज मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मण्डल, श्री आर के सिंह व जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा उन्नाव वन प्रभाग के नवाबगंज रेंज के अंतर्गत वन विश्राम भवन परिसर में मौलश्री के पौधों का रोपण कर वन महोत्सव महापर्व मनाया गया। वन महोत्सव मे लखनऊ मंडल से पहुचे मुख्य वन संरक्षक श्री आर के सिह ने कहा कि सांस लेने का एकमात्र जरिया वृक्ष है। यदि वृक्ष नहीं होगें तो हम ताजा सांस नहीं ले सकते, हमें जरुरी तत्वों की प्राप्ति नहीं होगी। देखा जाए तो जिंदगी का पर्याय ही वृक्ष हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अहम उपयोगी हैं इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है ताकि लोग वृक्ष भी लगाएं और उसमें पेड़ पौधों की जागरूकता भी लायें। उन्होंने कहा कि अपनी निजी जमीन एवं खाली जमीनों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा आने वाली पीढ़ी को एक प्रदूषण मुक्त बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हरा- भरा एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण हो इसके लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अंतर्गत हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसको संरक्षित करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने आगे भी इसी तरह बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करने की अपेक्षा सभी अधिकारी/कर्मचारी से की। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ हमें उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की वन महोत्सव सप्ताह के दौरान देश भर में लाखों पौधे लगाये जाते हैं। स्थानीय स्तर पर भी प्रत्येक व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह भी वन महोत्सव सप्ताह में एक पौधा जरुर लगाने के साथ पौध रोपण के बाद जिम्मेदारी के साथ अगले एक साल तक उनकी देखभाल भी करंे। मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह लोगों में पेड़ों को काटने से होने वाले नुकसान के प्रति सजगता फैलाने में सहायक होता है। प्रभागीय निदेशक डा.अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह लोगों में पेड़ों के प्रति जागरुकता की शिक्षा का उत्सव होता है। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि वृक्षों को बचाए रखने के लिए भारत में प्रतिवर्ष जुलाई माह के पहले सप्ताह 01 से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सन् 1960 के दशक में कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी ने इस महोत्सव का आगाज किया था। तब से प्रतिवर्ष वृक्षों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए वृक्ष महोत्सव जुलाई महीने में मनाया जाता है, क्योंकिं जुलाई-अगस्त का महीना वर्षा ऋतु का होता है और पेड़-पौधों के उगने के लिए यह नमी का मौसम अच्छा माना जाता है। इस मौसम में पेड़-पौधे जल्दी उगते हैं। कैंपस मंे 21 मौलश्री पौध का रोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी हसनगंज श्री प्रदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी हसनगंज श्री कृपा शंकर, प्रभागीय निदेशक डॉ0 अनिरुद्ध पाण्डेय, वन क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home