Tuesday, July 14, 2020

BJP प्रवक्ता हुए कोरोना पॉजिटिव, चारों तरफ वायरस का कोहराम

BJP प्रवक्ता हुए कोरोना पॉजिटिव, चारों तरफ वायरस का कोहराम


बिहार में बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।सोमवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है,इस खबर के मिलने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पर हड़कंप मच गया।
अरविंद कुमार सिंह बीजेपी के प्रवक्ता होने के साथ ही प्रदेश के प्रोटोकॉल अधिकारी भी हैं।अरविंद कुमार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कार्यरत 90 से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया,बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे में 1,116 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,421 हो गई है।
हालांकि बिहार में 12,364 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं और बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट लगभग 70.97 प्रतिशत है।

खबर सूत्रों के हवले से


Labels:

Wednesday, June 10, 2020

पटना. बिहार में माफियाओं ( Mafia) द्वारा बेरोजगार युवकों को ठगने का सिलसिला लगातार जारी है

पटना. बिहार में माफियाओं ( Mafia) द्वारा बेरोजगार युवकों को ठगने का सिलसिला लगातार जारी है. जबकि माफियाओं ने तो आज हद कर दी और बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) में बहाली के लिए फर्जी रिजल्‍ट प्रकाशित कर दिया.जी हां, बिहार विधानसभा के ग्रुप डी के 80 पदों के लिए फर्जी रिजल्‍ट ही प्रकाशित कर दिया. यही नहीं, उन्‍होंने रिजल्‍ट विधानसभा गेट के बाहर चस्पा कर दिया, जो कि वाकई हैरान करने वाला है.
बिहार में माफियाओं की करतूत, विधानसभा की ग्रुप डी परीक्षा का फर्जी रिजल्ट जारी किया

बिहार विधानसभा सचिव के नाम से फर्जी हस्ताक्षर और...
हैरानी की बात ये है कि माफियाओं ने बिहार विधानसभा सचिव के नाम से फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का उपयोग कर रिजल्‍ट बिहार विधानसभा गेट के बाहर चस्पा कर दिया.
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा 

Labels: ,