कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप
कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप
ज्ञानपुर,भदोही। सुरियावा थाना क्षेत्र के पाली चौकी अंतर्गत ग्राम सभा भिड़िऊरा में मुंबई से आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक कोरोना संदिग्ध का मामला है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सत्यनारायण दुबे 10 दिनों पूर्व मुंबई से गांव आए थे। मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें घर में क्वॉरेंटाइन की सलाह दी गई थी । बुधवार की रात भोजन करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ी तो आज गुरुवार की भोर उनकी मौत हो गई। कोरोनावायरस मामला होने की वजह से गांव के लोग भी मौके से दूरी बना लिए हैं। पाली चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर परिजनों की लोगों से मिलने जुलने की जानकारी जुटा रहे हैं
भदोही संवाददाता की रिपोर्ट
Labels: BHADOHI
