Monday, June 29, 2020

बिहारः विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए 9 सदस्य।

बिहारः विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए 9 सदस्य।
जेडीयू-आरजेडी से 3-3, बीजेपी से 2 और कांग्रेस से 1 सदस्य निर्वाचित
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

अगर 4 जुलाई तक सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम 20 रुपये नहीं घटाए तो 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के लोग पंचायत, ब्लॉक, प्रमंडल तक पूरे बिहार में 5 किलोमीट

EXCLUSIVE BREAKING UPDATE अगर 4 जुलाई तक सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम 20 रुपये नहीं घटाए तो 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के लोग पंचायत, ब्लॉक, प्रमंडल तक पूरे बिहार में 5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Saturday, June 13, 2020

बिहार बोर्ड 2020: बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, सभी संविदाकर्मियों की नौकरी 26 जुलाई के बाद खत्म

बिहार बोर्ड  2020: बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, सभी संविदाकर्मियों की नौकरी 26 जुलाई के बाद खत्म


बिहार बोर्ड   2020: कोरोना वायरस महामारी के इस समय में बिहार के शिक्षा विभाग में संविदा नियुक्ति पर काम कर रहे कर्मचारियों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने संविदा पर बहाल किए गए अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का फैसला किया है। इससे प्रदेश के शिक्षा विभाग में काम कर रहे सैकड़ों लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। बिहार बोर्ड ने घोषणा की कि 26 जुलाई के बाद संविदा पर बहाल सभी कर्मियों की नौकरी समाप्त कर दी जाएगी।

बता दें कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार बोर्ड के सचिव प्रमोद कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि BSEB ने संविदा के आधार पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को 11 माह के पहले नियोजन के बाद समय-समय पर 11 माह के लिए सेवा विस्तार दिया जाता रहा है। 22 मई 2018 को जारी शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया था कि इन कर्मियों की सेवा अवधि का विस्तार 26 जुलाई 2020 तक ही किया जाएगा। पर अब समिति ने इनकी सेवा का विस्तार नहीं करने का फैसला किया है। ऐसे में BSEB में संविदा के तहत काम कर रे सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों की नौकरी 26 जुलाई 2020 को चली जाएगी। बहरहाल बोर्ड के इस आदेश के बाद उन अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी भी चली जाएगी जिन्हें सितंबर 2019 से लेकर जून 2020 तक का एक्सटेंशन मिला था। ये एक्सटेंशन भी निरस्त हो गया है।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels: