बुलन्द शहर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने गुलावठी कस्बे के मोहल्ला
ब्रेकिंग न्यूज़ बुलन्द शहर
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने गुलावठी कस्बे के मोहल्ला पीर खां एवं स्योदत्त (मेंन बाजार) मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर हॉट स्पॉट एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही हॉट स्पॉट एरिया में की गई बैरिकेटिंग का मुआयना करते हुए कहा कि बैरिकेटिंग पर हॉट स्पॉट के फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने कहा कि हॉट स्पॉट एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए और लोगों को आपस में मिलने न दिया जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्र के अंदर से कोई भी व्यक्ति बाहर ने आये। लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके नाम एनाउंसमेंट किये जाए जिससे अन्य लोग सबक लेकर नियमों का उल्लंघन न करें। उन्होंने हॉट स्पॉट क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारी हासिल की।
इसके उपरांत मंडी समिति गुलावठी का निरीक्षण करते हुए मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी के समस्त दुकानदारों का पल्स ऑक्सी मीटर से ऑक्सीजन लेवल एवं पल्स की जांच की जाए। ऑक्सीजन लेवल कम पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर डॉ0 सदानन्द गुप्ता, ईओ नगर पालिका श्रीमती मुक्ता सिंह, मंडी सचिव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा
Labels: Bulamd sheher


