Saturday, June 6, 2020

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा प्रदेश को कोरोना से लडऩे पर्याप्त पैसे दे चुकी है केंद्र सरकार

मनेन्द्रगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को कोरोना से जंग लडऩे के लिए केंद्र पर्याप्त पैसे दे चुका है, इसके साथ ही उन्होने कहा कि आगे भी उचित मांग करने पर केंद्र सरकार पीछे नहीं हटेगी। रेणुका सिंह ने प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटर में सुविधाओं को लेकर भी हमला बोला।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने इसके साथ यह भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से देश फिर से खड़ा हो सकेगा, व्यापारी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। रेणुका सिंह ने यह बात केंद्र द्वारा सहयोग नहीं किए जाने की बात को लेकर कही हैं, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने 432 करोड़ पहले दिये फिर 56 करोड़ अलग दिए। चौदहवें वित्त की राशि दी। कोयले की रॉयल्टी 30 प्रतिशत खर्च करने का अधिकार दिया। 2745 करोड़ रुपए लोगों की सुविधा के लिए दिए।
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Friday, May 29, 2020

छत्तिस गढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन।

Breaking news



छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम  अजीत जोगी का निधन,छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन,

कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे अजीत जोगी, अजीत जोगी को आज सुबह हार्ट अटैक आया था,अजीत जोगी के बेटे, अमित जोगी ने की पुष्टि।

प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Labels:

Saturday, April 25, 2020

केन्द्र से मांगे 50 हजार एन-95 मास्क, 20 हजार वीटीएम किट और 250 वेंटीलेटर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से 50 हजार एन-95 मास्क, 20 हजार वीटीएम किट और 250 वेंटीलेटर्स उपलब्ध कराने की मांग की है। सी.आर.पी.एफ. द्वारा बनाए जा रहे ट्रिपल लेयर मास्क की खरीदी हेतु प्रदेश के लिए कोटा निर्धारित करने का आग्रह भी किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन की वीडियो कॉन्फ्रेंस में कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेश की तात्कालिक जरूरतें साझा की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्वनी कुमार चौबे और स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव सुश्री प्रीति सूदन भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं।  
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में की गई व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के अलग-अलग अस्पतालों में 5,666 बिस्तरों पर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। आईसीयू और सेमी-आईसीयू के साथ ही अस्पतालों में 622 वेंटिलेटर्स की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त 300 चाइल्ड-वेंटिलेटर भी उपलब्ध है। प्रदेश के पास हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आठ लाख 20 हजार गोलियों का स्टॉक है। उन्होंने जानकारी दी कि जरूरत पडऩे पर अधिग्रहण के लिए निजी अस्पताल भी चिन्हांकित कर लिए गए हैं। आपात स्थिति में आइसोलेशन सुविधा के विस्तार के लिए कमरों के साथ अटैच्ड टॉयलेट वाले छात्रावासों के चिन्हांकन के भी निर्देश दिए गए हैं।
श्री सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि पूल टेस्टिंग और आर.डी. किट सर्विलांस के माध्यम से अधिक से अधिक संदिग्धों की जांच की जा रही है। अब तक कुल दस हजार 346 संभावित व्यक्तियों के सैंपल एकत्र कर जांच की गई है। इनमें से 9,206 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1104 सैंपल की जांच जारी है। अब तक यहां कुल 36 पाजिटिव मामले आए हैं जिनमें से 30 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 6 लोगों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर एक्टिव सर्विलांस किया जा रहा है। लॉक-डाउन सहित भारत सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Labels: