Friday, June 19, 2020

दरोगा से 50 हजार मांगने वाले कथित पत्रकार को पुलिस ने पहनाई हथकड़ी


          दरोगा से 50 हजार मांगने वाले कथित पत्रकार को पुलिस ने पहनाई हथकड़ी…

           

                   फायरिंग की घटना की जांच में सीसीटीवी की डीबीआर कब्जे में ली गई थी…


पुलिस द्वारा जारी किया गया प्रेस-नोट

                                       कथित पत्रकार पुलिस की हिरासत में 

           रुपए न मिलने पर कथित पत्रकार ने इसे चोरी/लूट बताकर वीडियो किया वायरल..
एसपी (सिटी) रामयश सिंह मामले की जानकारी देते हुए 👆

इटावा। पुलिस के द्वारा चोरी करने का फर्जी वीडियो वायरल करने और वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों से अवैध वसूली के आरोप में कथित पत्रकार सनत तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार लंबे समय से खबर चलाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने में लिप्त था कथित पत्रकार सनत तिवारी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कथित पत्रकार के कब्जे से एक मोबाइल, 3 माइक आईडी (अलग-अलग चैनल के नाम की) एवं विभिन्न चैनल के परिचय पत्र बरामद हुए हैं।
इटावा पुलिस के मीडिया सेल की ओर से कहा गया है कि विगत दिवस कथित पत्रकार सनत तिवारी द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया था जिसमे कुछ पुलिस कर्मी दिख रहे थे, सनत तिवारी द्वारा दावा किया गया था कि उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा चोरी की गई है। उक्त वायरल वीडियो के मामले एवं सिविल लाइन थाने पर तैनात उप निरीक्षक सुबोध सहाय द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने सीओ (सिटी) वैभव पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की जिसकी जांच में उक्त आरोप फर्जी पाया गया।
पुलिस का दावा ये था मामला…..
पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं सीओ बैभव पांडे के अनुसार उक्त वीडियो पक्का तालाब के पास की है जहाँ फायरिंग की घटना हुई थी और दरोगा सुबोध सहाय पुलिस बल के साथ फायरिंग की जांच करने गए थे, उसी की सीसीटीवी डीवीआर लेने गए थे। जिसको सनत तिवारी द्वारा चोरी की घटना बताया गया और भ्रामक वीडियो प्रसारित/वायरल किया गया। सुबोध सहाय ने अपने प्रार्थना- पत्र में कहा था सनत तिवारी द्वारा फोन के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। कहां जा रहा है कि उसके पास सुबोध सहाय की वीडियो है जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करके उसकी नौकरी खतरे में डाल सकता है। पत्रकार सतन तिवारी द्वारा ऐसा न करने के एवज में सुबोध सहाय से 50,000 रुपए की मांग की गयी।
तीन महीने पुराना वीडियो वायरल किया…..
कथित पत्रकार सनत तिवारी ने 18 जून को सोशल मीडिया वीडियो वायरल कर बताया गया कि सुबोध सहाय व उनके साथी पुलिस कर्मियों द्वारा चोरी/लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस/एसओजी की संयुक्त जांच में इस तथ्य की पुष्टि हुई कि उक्त वीडियो 13 मार्च 2020 का है जिसमें एसआई सुबोध सहाय व उनकी टीम द्वारा फायरिंग की एक घटना के संबंध में अभियुक्तों के कृष्णा होटल में छिपे होने के सम्बन्ध में मौके पर गए थे, अभियुक्त तब तक वहां से फरार हो चुके थे जिस कारण अभुियक्तों के सम्बन्ध में जानकारी करने के लिये होटल के सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर सुबोध सहाय व उनकी टीम द्वारा चेक किया गया था और इसी मामले को सनत तिवारी चोरी/लूट किया जाना बता रहे थे। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे असत्य मैसेज के मामले में तथा आईपीसी की धारा 186, 179, 388, 420 भादवि व 3 महामारी अधिनियम, 51/57 आपदा प्रबन्धन अधिनियम एवं 74 आईटी एक्ट के तहत आजाद नगर निवासी सनत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

Labels:

Sunday, June 14, 2020

बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटव

बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटव



इटावा- सैफई मेडिकल कॉलेज में कल देर रात किये गए भर्ती।

11 जून को आया था बुखार तब सामान्य दवा ले ली थी,  लखनऊ में कराई जांच के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

धर्मेंद्र के ड्राइवर की रिपोर्ट नेगेटिव।

धर्मेंद्र यादव के साथ आये लोगो का भी कराया जाएगा आज टेस्ट, बाकी परिवार का कोई व्यक्ति अभी नही आया धर्मेंद्र के सम्पर्क में क्योकि वो कई दिनों से थे बाहर

संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, June 6, 2020

इटावा : सड़क हादसे में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की मौत

इटावा। सैफई में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मारे गये समरजीत सिंह शुक्रवार की सुबह अपने बेटे, ससुर और एक दोस्त के साथ गोरखपुर अपने पैतृक गांव बड़हल जा रहे थे. समरजीत सिंह मूल रूप से गोरखपुर केबड़हल गांव के ही निवासी थे. उनका पूरा परिवार बनारस में रहता है समरजीत सिंह अपने बीवी, बच्चों के साथ नोएडा में रह रहे थे. शुक्रवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सैफई के पास किसी वाहन को बचाते हुए उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. समरजीत सिंह का बेटा कार ड्राइव कर रहा था.

हादसे में समरजीत सिंह की मौत हो गई है साथ मे उनके बुज़ुर्ग ससुर ने भी हादसे में जान गवाई. इंस्पेक्टर समरजीत सिंह गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर, दनकौर, कासवा समेत कई थानों में बतौर एसएचओ तैनात रहे थे. उनका पब्लिक फ्रेंड व्यवहार लोगों को बहुत याद आता है. समरजीत सिंह गौतमबुद्ध नगर से स्थानांतरित होकर गाजियाबाद और हापुड़ में तैनात रहे.

खबर सूत्रों से 

Labels:

Friday, April 24, 2020

इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी मे कांग्रेस

इटावा न्यूज़

इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी मे कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में आर. भारत न्यूज के एंकर अर्नव गोस्वामी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करनें के लिऐ प्रार्थना पत्र दिया

इटावा शहर अध्यक्ष पल्लब दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रथम सूचना दी

Labels: