Sunday, June 21, 2020

फिरोजाबाद में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

फिरोजाबाद में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर


दिल्ली से इलाहाबाद जा रही कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसकी टक्कर ट्रक से हो गई. उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि इलाहाबाद के भेजा थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय रविनेश पांडे अपनी पत्नी रूबी पांडे (35) और तीन बच्चों- लक्ष्य (7), केशव (17) और नंदनी (5) के साथ कार से दिल्ली से इलाहाबाद जा रहे थे, उनके साथ एक महिला भी थी.

रविनेश और उनकी पत्नी व तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रियंका पांडे नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है

सह  संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, May 12, 2020

फ़िरोज़ाबाद पुलिस के 4 जवानों ने दिया कोरोना संक्रमण को मात



BREAKING FIROZABAD


फ़िरोज़ाबाद पुलिस के 4 जवानों ने दिया कोरोना संक्रमण को मात


जिला अस्पताल से दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी नगेटिव आने के बाद किया गया अस्पताल से डिस्चार्ज

अपने साथियों का स्वागत करने के लिए साथी पुलिस कर्मी रहे मौजूद

वीआईपी ट्रीटमेंट करते हुए फूलो से किया साथीयो का स्वागत ,फिर एम्बुलेंस को सुरक्षा घेरे में अस्पताल से लेकर गए अपने साथ

थाना रामगढ़ के एक एसएसआई और 3 पुलिस कर्मियों ने जीती कोरोना जंग

संवाददाता
की रिपोर्ट 

Labels: