Monday, June 29, 2020

गाजियाबाद कोर्ट के स्टाफ मे भी फैला कोरोना

गाजियाबाद कोर्ट के स्टाफ मे भी फैला कोरोना
अर्दली राजेश और एक महिला भी कोरोना पोज़ीटिव
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Wednesday, April 22, 2020

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा

विद्यालय प्रबंधक छात्र व अभिभावक को तीन माह का  अग्रिम शुल्क जमा करने के लिए बाध्य न करें- प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा
मोदी नगर 21 अप्रैल (चमकता युग) कोरोना वायरस कोविड- 19 के संकमण के कारण घोषित आपदा अवधि में मासिक आधार पर शुल्क लिये जाने, किसी भी छात्र व अभिभावक को तीन माह की अग्रिम शुल्क जमा करने के लिए बाध्य न किये जाने विधालयों द्वारा चलायी जा रही आनॅलाइन पढाई से किसी छात्र व छात्रा को वंचित न किये जाने के साथ ही साथ शुल्क जमा न किये जाने कारण किसी छात्र व छात्रा का नाम विद्यालय से न काटे के निर्देश उत्तर प्रदेश शासन माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षा निदेशक को दिये हैं । माध्यमिक शिक्षा की प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा छात्र व छात्राओं से परिवहन शुल्क लिया जा रहा है, जबकि लाॅकडाउन के कारण विद्यालय बंद हैं । लाॅकडाउन की अवधि में विद्यालय बंद रहने तक छात्र व छात्राओं से परिवहन शुल्क न लिया जाये ।
सुरेश शर्मा ,संपादक ,चमकता युग ,मोदी नगर ,गाजियाबाद ।

Labels: