Sunday, June 14, 2020

अभी-अभी गुजरात मे भूकंप के झटके महसूस किए गए

बिग ब्रेकिंग
अभी-अभी गुजरात मे भूकंप के झटके महसूस किए गए
5.8 रेक्टर स्केल
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Wednesday, June 3, 2020

गुजरात में केमिकल प्लांट में धमाका, 5 की मौत, 57 घायल

 



गुजरात के भरूच ज़िले के दाहेज इंडस्ट्रियल एस्टेट में यशस्वी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार दोपहर में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान अचानक धमाका हुआ और उसके बाद यूनिट में आग लग गई.
इस हादसे में कम से कम पाँच लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की कंपनियों की कांच भी टूट गए थे. कंपनी में लगी आग का धुंआ दूर-दूर तक दिख रहा था.
आग पर क़ाबू पाने के लिए कम से कम 12 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया.
इस हादसे के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से भरूच के ज़िलाधिकारी एमडी मोडिया ने कहा, "यशस्वी केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के एक टैंक में दोपहर 12 बजे हुए धमाके में पाँच लोगों की मौत हुई है जबकि 57 लोग घायल हुए हैं."
उन्होंने यह भी बताया कि प्लांट के समीप के दो गांवों के क़रीब 4800 लोगों को गांव से हटाया गया है.
हादसे में घायल लोगों को भरूच के तीन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Friday, May 15, 2020

ब्रेकिंग गुजरात कोस्ट गार्ड ने समुद्र के रास्ते आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया

ब्रेकिंग
गुजरात कोस्ट गार्ड ने समुद्र के रास्ते आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया।
23 मई तक अलर्ट रहने के दिए निर्देश।

संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels: