Sunday, May 31, 2020

बेटे की तरह अंतिम संस्कार करा रही है तहसीलदार शिवानी पांडे, लड़को के होते हुए भी

ग्वालियर. घर परिवार में बेटों की लाइन लगी हो और बेटियां भी घर में हो लेकिन कोरोना पॉजिटिव परिवार का मुखिया अंतिम सांस लेते पूरे परिवार के सदस्य मुंह फेर लेते हैं ऐसा ग्वालियर चंबल संभाग में देखने में आया एक नहीं चार परिवारों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है जिस परिवार के बेटे अपनी पिता की लाश को छोंड़कर भाग जाते हैं, बात यहीं खत्म नहीं होती हैं जिला प्रशासन में पुरूष तहसीलदार भी हैं लेकिन जब अंतिम संस्कार की बात आती है तो सब अपनी जिम्मेदारी से नजरें चुराते हुए भाग जाते हैं श्मशान घाट की ओर जाना तो दूर उस ओर देखते भी नहीं हैं। लेकिन एक महिला तहसीलदार ऐसी भी है जिसने चाहे सुबह हो या रात 10 बजे हों इन्होंने अपनी जिम्मेदारी से कभी मुंह मोड़ परिवार के सदस्यों के होते हुए भी एक बेटे की भूमिका निभाते हुए अंतिम संस्कार को संपन्न कराया है। यह महिला तहसीलदार हैं शिवानी पांडे। यह अपनी टीम के सदस्य आरआई होतमसिंह यादव और शिवदयाल शर्मा के साथ एक पैर पर खड़े होकर अभी 4 अंतिम संस्कारों को संपन्न कराया हैं। सत्यनारायण शर्मा, देवाबाई, ज्योति सहित 5 लोगों का अभी तक अंतिम संस्कार करा चुकी हैं।
सत्यनारायण शर्मा निवासी श्योपुर कोरोना पॉजिटिव का हुआ निधन
जयारोग्य चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी में श्योपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव सत्यनारायण शर्मा, 55 वर्ष का पिछले 2 दिनों से उपचार चल रहा था जिसने आज शनिवार की सुबह 4.30 बजे अंतिम सांस ली। जिसका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज श्मशानघाट में सुबह 11.30 बजे तहसीलदार शिवानी पांडे आरआई शिवदयाल शर्मा मौजूद रह कर अंतिम संस्कार संपन्न कराया है।
100 वर्षीय देवाबाई निवासी डबरा
डबरा निवासी 100 वर्षीय देवाबाई कोरोना पॉजिटिव का ग्वालियर ज्यारोग्य चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया था जिसका देर रात तहसीलदार शिवानी पांडे अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया था जबकि इनका लगभग 60 लोगों का परिवार हैं।
ज्योति बदला हुआ नाम पता अज्ञात
ज्योति कोरोना पॉजिटिव का ग्वालियर ज्यारोग्य चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया था आज से 2 दिन पूर्व शाम को लगभग 3 बजे अंतिम संस्कार संपन्न कराया था। इनके परिवार की ओर से भी कोई मौजूद नहीं था सिवाय तहसीलदार शिवानी पांडे और उनका स्टाफ।

ग्वालियर संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, May 20, 2020

दो अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज, घायल सूरज जिला अस्पताल के लिये रेफर

ग्वालियर. भितरवार पुलिस के जवानों ने की पति पत्नी के साथ बेरहमी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है सूरज अपनी बीमार सांस को देखने के लिये जा रहा था। ग्वालियर-शिवपुरी सीमा पर बनियानी चैक पोस्ट पर निकलने को लेकर विवाद हुआ था सूरज और पुलिस के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने सूरज और उसकी पत्नी की लाठी डण्डों से मारपीट कर दी, जिसमें सूरज के हाथ पैर फ्रैक्चर की खबर है और उसकी पत्नी से भी मारपीट की गयी हैं। पुलिस द्वारा की गयी मारपीट को लेकर लोहपीटा समाज में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस कर्मियों द्वारा की गयी मारपीट के विरोध पुलिस कर्मियों में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लोहपीटा समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर लिया था। घायल सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये भेजा गया था लेकिन वहां पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है।
दो अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज
टीआई केडी सिंह ने बताया कि सूरज लोहपीटा चकमियां बनियान चैकपोस्ट शिवपुरी की ओर जाने के लिये बनाया गया था सूरज लोहपीटा से चैकिंग को लेकर पुलिस से विवाद हो गया पुलिस कर्मियों ने मारपीट दिया इसमें सूरज को चोंट आई है इस संबंध दो अज्ञात पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Labels: