कोरोनिल दवा पर सफाई देने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने आज हरिद्वार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने अपना पक्ष सामने रखा। पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण
कोरोनिल दवा पर सफाई देने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने आज हरिद्वार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने अपना पक्ष सामने रखा। पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना पीड़ितों से हमदर्दी रखी जानी चाहिए।
हमने योग और आयुर्वेद से लोगों को स्वस्थ होने की शिक्षा दी है, लेकिन फिर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि पतंजलि ने कोविड के क्षेत्र में अच्छी पहल की है। इससे विरोधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
बाबा रामदेव ने कहा है कि कोविड मैनेजमेंट पर हमने अभी तक जो कार्य किए गए, वो आगे भी जारी रहेंगे। कोरोनिल के लिए गिलोय, अश्वगंधा तुलसी की सुनिश्चित मात्रा लेकर कोरोनिल तैयार की गई है। दालचीनी और अन्य से श्वासारी वटी तैयार की गई है
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: HARIDWAR
