Wednesday, August 19, 2020

आगरा में 'हाईजैक' हुई बस की पूरी गुत्थी सुलझी, सभी यात्रियों तक पहुंची पुलिस

                          आगरा पुलिस ने आज तड़के अगवा हुई पैसेंजर बस 

पता लगा लिया. पुलिस के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. पुलिस ने बस के झांसी के पास से बरामद होने की जानकारी दी है. आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम ने बस में मौजूद सवारियों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं. 
उन्होंने बताया, 'रात सवा दो बजे UP 75 M 3516 नंबर की बस ने जैसे ही इटावा टोल क्रॉस किया, पीछे से आए कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. इसके बाद उन्होंने यात्रियों से खुद को फाइनेंस कर्मी बताया. उन्होंने बस और परिचालक को खाना खिलाया. दोनों को 300-300 रुपये भी दिए और उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद वे यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ देने की बात कहते हुए बस अपने साथ ले गए. बस मालिक का मंगलवार को ही देहांत हुआ था. वह किश्त नहीं दे पा रहा था.'
जो बस अगवा हुई वो ग्वालियर की बताई जा रही है और कल्पना ट्रेवल्स नाम से रजिस्टर्ड है. इससे पहले यह बस बाला जी ट्रैवल्स की बताई गई थी. इस बस में 34 पैसेंजर सवार थे जो गुरुग्राम से मध्य प्रदेश स्थित पन्ना के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान आगरा में तड़के अचानक इस बस के गायब हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया था.
ब्यूरो झाँसी
महेन्दर परमार्थी की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, July 18, 2020

अपडेट बड़ी खबर झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के हाइवे पर कानपुर की पुलिस पार्टी की इनोवा पलटी

अपडेट बड़ी खबर झांसी के मोठ थाना  क्षेत्र के हाइवे पर कानपुर की पुलिस पार्टी  की इनोवा  पलटी 


जिसमें कानपुर के चकरी थाना क्षेत्र की शिवगोदवरी  पुलिस चौकी दो दरोगा व   4 से 5 सिपाही हुए गम्भीर रूप से  घायल सभी इलाज के लिए झांसी रिफर बताया जा रहा है शिव गोदावरी चौकी की पार्टी झांसी में दबिश के लिए आ रही थी तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण हाइवे पर पलट गई है और बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

ब्यूरो झांसी
महेंद्र परम राठी  की रिपोर्ट 

Labels:

Tuesday, May 5, 2020

कोरोना से झाँसी में पहली मौत

कोरोना से झाँसी में पहली मौत


झाँसी में हॉटस्पॉट एरिया सैयर गेट के रहने वाले महादेव घोष नाम के 63 वर्षीय वृद्ध कि आज रात लगभग 1:30 बजे मौत हो गई। उनका सैंपल कल ही जांच के लिए भेजा गया था जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए थे। जिलाधिकारी आंध्र मानसी ने बताया कि दिसंबर में उनकी एक सर्जरी हुई थी उन्हें शुगर व अन्य बीमारियां भी थी लगभग 6 माह से वह बिस्तर पर  थे। बीती रात उन्हें सांस में भी बहुत तकलीफ हो रही थी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
फिलहाल झाँसी के अंदर 14 केस पॉजिटिव थे । इनमें से सबसे पहले जो महिला मरीज पॉजिटिव पाई गई थी उसकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अभी उनके और भी कई टेस्ट होने बाकी हैं लेकिन आगे की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद उनको लगभग 9 तारीख के आसपास डिस्चार्ज कर दिया जाएगा । जिलाधिकारी ने सभी से खुद को सुरक्षित रखने की अपील की है उन्होंने बेवजह बाहर घूमने से भी लोगों को रोका है उनका कहना है कि सभी अपने घर में स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे और बेवजह लोगों से मिलना जुलना बंद कर दें ताकि इस संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।

Labels: