Tuesday, May 26, 2020

कोविड-19/महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ललितपुर

कोविड-19/महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ललितपुर

दिनांक 26.05.2020

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर जानकारी दी है कि जनपद ललितपुर में अनुराग पुत्र श्री जगदीश तिवारी उम्र 29 वर्ष हाल निवासी जगदीश दुबे ग्राम सतवांसा ब्लॉक महरौनी तह0 एवं थाना मडावरा जनपद ललितपुर  दिनांक 18.05.2020 को अहमदाबाद गुजरात से आने के उपरांत सरस्वती मंदिर महाविद्यालय मडावरा सेल्टर होम में क्वारंटाइन किया गया था, जिसका दिनांक 22.05.2020 को कोविड-19 का सैम्पल लिया गया था, रिपोर्ट आने पर दिनांक 25.05.2020 को उसका परिणाम धनात्मक (पॉज़िटिव) पाया गया है।
आयुक्त महोदय झांसी मण्डल झांसी से वार्ता के क्रम में उक्त व्यक्ति को महारानी मेडिकल कॉलेज झांसी सिफ्ट करने के निर्देश प्राप्त हुये हैं।
अतः उपरोक्त निर्देशों के क्रम में उक्त कोविड-19 धनात्मक मरीज को भर्ती कर उपचारित कराने हेतु महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा जा रहा है।
जिला सूचना अधिकारी,
ललितपुर।

सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels: