संभल जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही गुन्नौर कोर्ट में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बिना सैंपल दिए ही आई रिपोर्ट पॉजिटिव
--------------------------------
गुन्नौर कोर्ट में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बिना सैंपल दिए ही आई रिपोर्ट पॉजिटिव
-------------------------------
दोनों पुलिसकर्मियों का कहना है कि हमने नहीं दिए हैं सैंपल
-----------------------------
आख़िर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किन व्यक्तियों के लिए सैंपल
-----------------------------
संभल जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है । गुनौर कोर्ट में तैनात दो पुलिसकर्मी की कोरोना रिपोर्ट बिना सैंपल दिए ही पॉजिटिव आ गई । बीती 14 जुलाई के लिए सैंपल कलेक्ट किए गए और जांच हेतु लखनऊ लैब के लिए भेज दिए गए । जिनकी रिपोर्ट 17 जुलाई के लिए प्राप्त हुई जिसमें कोर्ट में तैनात दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए । जब इन पुलिसकर्मियों को अपनी रिपोर्ट के बारे में जानकारी हुई , तब उन्होंने खुलासा किया हमने तो कोई सैंपल ही नहीं दिया है तो ऐसे में रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ गई । पुलिस कर्मी ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पता नहीं हमारी जगह किस व्यक्ति का सैंपल जांच हेतु भेज दिया। जबकि मेरा कोई भी सैंपल जांच हेतु नहीं गया है । स्वास्थ्य विभाग की गलती कितने लोगों को भारी पड़ सकती है यह कहना मुश्किल है।
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट
Labels: Sambhal
