बॉर्डर ब्रेकिंग न्यूज़ *आतंक का पर्याय बन चुका हिस्ट्रीशीटर बॉर्डर गिरफ्तार
बॉर्डर ब्रेकिंग न्यूज़
आतंक का पर्याय बन चुका हिस्ट्रीशीटर बॉर्डर गिरफ्तार
सुसंगठित पंजीकृत गैंग में गंभीर अपराधों को दिया जाता था अंजाम
क्राइम ब्रांच विंग और सर्विलांस टीम ने धर दबोचा
शाहजहांपुर -कई वर्षों से जनपद में आतंक का पर्याय बन चुका सुहेल खां उर्फ बॉर्डर बीती रात चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही उसके दो भाइयों को भी पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने आज पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हिस्ट्रीशीटरों की टॉप 10 लिस्ट में टॉप पर कोतवाली सदर बाज़ार के अलीज़ई में रहने वाले सुहेल खां उर्फ बॉर्डर को उसके दोनों भाइयों इमरान और कामरान के साथ क्राइम ब्रांच विंग और सर्विलांस टीम ने चंडीगढ़ के जनपद फतेगड़ साहिब के थाना छेत्र फहतेगड साहिब से गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया कि उक्त बॉर्डर का स्वयं का एक सुसंगठित पंजीकृत गैंग है जिसमे इसके दोनों भाई भी शामिल है। इस गैंग का प्रमुख कार्य हत्या, हत्या के प्रयास ,लूट , ब्लैकमेलिंग, व शहर के फेमस हस्तियों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलना है। उक्त बॉर्डर पर 25000 हजार और दोनों भाइयों पर 5000-5000 हजार इनाम घोषित किया गया था।बॉर्डर पर करीब 19 मुक़दमे व इमरान ,कामरान पर करीब 7-7 मुकदमे दर्ज है।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: Shahjha pur

