Saturday, June 6, 2020

प्रयागराज से बड़ी खबर पूर्व विधायक अशरफ की तलाश में छापा

प्रयागराज से बड़ी खबर
पूर्व विधायक अशरफ की तलाश में छापा


एक लाख का इनामी है पूर्व विधायक

असरफ के ससुराल में छापेमारी की गई

गांव के अन्य कई घरों में हुई तलाशी

कई रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया

अशरफ के बारे में की जा रही पूछताछ

सप्ताह में दूसरी बार ससुराल में छापा

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे से पूछताछ

अशरफ के बारे में की गई थी पूछताछ

बसपा नेता की हत्या के मामले में है फरार

कौशाम्बी के हटवा में की गई छापेमारी।

इलहाबाद ब्यूरो
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 30, 2020

शुक्ला ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह बात सामने आई कि किशोरी के साथ बलात्कार करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तत्पश्चात संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस के राडार पर आरिफ खान आ गया। फलस्वरूप इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या करने का मामला बुधवार को सामने आया था।

निजी क्षेत्र के संचालकों को एक साल के लिए राहत

भोपाल। लॉक डाउन के चलते मध्य प्रदेश में सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की मान्यता एक साल के लिए बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि इनकी मान्यता आगामी 31 मार्च 2020 को खत्म होने वाली थी। वहीं सम्बन्धित मंत्रालय द्वारा ऐसा माना जा रहा था कि लॉकडाउन के कारण मान्यता का काम अधूरा ही पड़ा रह जाएगा। इनकी परेशानी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आप ही इन स्कूलों की मान्यता 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दी। यह तो सर्व विदित ही है कि मध्य प्रदेश में भी लॉकडाउन के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह से बंद चल रहे हैं।
स्कूल और विभागीय कार्यालय बंद होने के कारण निजी स्कूलों की मान्यता भी लंबे समय से अधर में अटकी हुई थी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अब निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता एक साल के लिए बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में स्कूल संचालकों ने सामूहिक रूप से स्कूल शिक्षा विभाग से मान्यता आगे बढ़ाने की मांग भी की थी। लॉकडाउन के कारण परेशानी को देखते हुए विभाग ने इनकी मांग मान ली है। मान्यता बढ़ाने के साथ स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को आवश्यक निर्देशों और शर्तों का पालन करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
स्कूलों को हिदायत है कि वो निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और 2011 की सभी शर्तों का पालन करेंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रदेश भर के निजी स्कूलों को अपनी मान्यता का नवीनीकरण कराने के लिए हर साल आवेदन करना पड़ता है। इस बार आवेदन करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया था। शिक्षण सत्र 2020-21 में मान्यता और नवीनीकरण के लिए एम शिक्षा मित्र एप पर 10 फरवरी तक आवेदन करना था और उनका 30 मार्च तक निपटारा होना था। मान्यता की इस बहाली ने निजी स्कूल संचालकों को एक बड़ी परेशानी से मुक्त तो कर दिया है।
इलाहबाद संवाददाता 
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels:

Saturday, May 23, 2020

प्रयागराज से बड़ी खबर श्रमिकों से भरी बस पलटी...बस में सवार दर्जनों श्रमिक घायल

प्रयागराज से बड़ी खबर श्रमिकों से भरी बस पलटी...बस में सवार दर्जनों श्रमिक घायल,सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा जा रहा है,जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी बस,बस में 35 श्रमिकों के सवार होने की बात सामनें आ रही है,

थाना नवाबगंज इलाके के सहावपुर के पास हाईवे से नीचे आ गिरी बस,टायर पंचर होने के कारण बस पलटने की बात कही जा रही है।
 इलहाबाद संवाददाता
शिव यादव की रिपोर्ट 

Labels: