Friday, May 1, 2020

जालौन,,,,, व्यापारी अपना व्यापार मर्यादा में करें बर्ना व्यापारियों के खिलाफ हो सकती कड़ी कार्यवाही

जालौन,,,,,
व्यापारी अपना व्यापार मर्यादा में करें बर्ना व्यापारियों के खिलाफ हो सकती कड़ी कार्यवाही


नियम विरुद्ध दूकाने खोलने वाले दुकानदार जा सकतें जेल,,,,,
चिन्हित स्थानों पर सब्जी के ठेले लगाने के दिए निर्देश,,,,,
जालौन । बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । जिससे लोगों में सामाजिक दूरियां बनाएं रखना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है । पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों में लापरवाहियां दूर नहीं हो पा रही है । और ना ही शारीरिक दूरियों का पालन सही ढंग से हो पा रहा है । आप लोग नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में पुलिस का सहयोग करें कि शासन की गाइडलाइंस के अनुसार जरूरत मंद दूकाने  प्रात: 7 बजे से अपराह्न 11 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेगी  ।  फोन पर ग्राहकों से सम्पर्क कर पहले आर्डर प्राप्त करें । इसके बाद ग्राहक को दुकान पर बुलाएं । दो पहिया वाहन बाजार में लाना पूर्णरूप बर्जित रहेगा । नियमों को तोड़ने वालो से पुलिस अब सख्ती के साथ निपटेगी ।
यह निर्देश एसडीएम व सीओ ने संयुक्त रूप से सामाजिक संगोष्ठी के दौरान चौकी परिसर में उपस्थित लोगों को दिए ।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार गौतम व कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह चौकी प्रभारी संजीव कुमार दीक्षित की उपस्थिति में नगर के व्यापारियों व सभासदों की उपस्थिति में कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन चौकी परिसर में सम्पन्न की गई । इस दौरान एसडीएम एवं सीओ ने  उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि बाजार में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । जिससे लोगों में सामाजिक दूरियां बनाएं रखना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है । हमारे तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों की लापरवाहियों की धारण दूर नहीं हो पा रही है । जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है । आप लोग नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में पुलिस का सहयोग अपेक्षनीय है । कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार जरूरत मंद दुकानें प्रात:7 बजे से अपराह्न 11 बजे तक ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दुकानें खोली जाएंगी । आप लोग फोन पर ग्राहकों से संम्पर्क कर पहले आर्डर प्राप्त करें । इसके बाद ग्राहक को दूकान पर बुलाया जाए । दो पहिया वाहन बाजार में ले जाने पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा । व्यापारी अपनी दुकानों पर मोबाइल न० अवश्य लिखें जरूरत पड़ने पर संम्पर्क किया जा सके । मानकों के विपरीत  दुकानें खोलने वालों के विरुद्ध हो सकती कड़ी कार्यवाही । सब्जी विक्रेताओं के लिए स्टेट बैंक से देवनगर चौराहे व एक्सेस बैंक से बंगरा रोड तक ठेले लगाने के लिए जगह निश्चित की गई है । तो वही सब्जी विक्रेता चिन्हित जगहों पर  ठेले लगाने के निर्देश दिए । नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस अब सख्ती से निपटेगी ।  शासन के दिशा निर्देशों में जरा भी हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी । नियमों की आव्हेना करने वालों के खिलाफ पुलिस अब सखती से पेश आएगी ।

Labels: