Saturday, June 6, 2020

दिन पूर्व दिल्ली से आए प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थियो में मौत होने से हड़कम्प




उरई (जालौन) दो दिन पूर्व दिल्ली से आए प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थियो में मौत होने से हड़कम्प मच गया सूचना पर पहुचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को सील करते हुए नमूना जांच के लिए भेज दिया वही मृतक के घर को सेनेटाइजर कराया गया है ।

कस्बा के मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी एक 38 वर्षीय अविवाहित युवक दो दिन पूर्व दिल्ली से आया था जिसकी सूचना सभासद विजय कुमार ने चिकित्साधीक्षक अशोक चक्र एव नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार को दी थी बुधवार को सूचना पर जांच करने के लिए स्वस्थ विभाग की टीम मौके पर गई तो परिजनों ने हालत खराब होने पर इलाज के लिए कानपुर ले जाने की बात कहते हुए सैम्पल देने से मना कर दिया उक्त युवक हमीरपुर पहुचा तभी उसकी मौत हो गई संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत से नगर में हड़कम्प मच गया इसकी सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो उपजिलाधिकारी कौशल कुमार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष जमीर आलम सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अशोक चक्र एसएसआई सर्वेश यादव मौके पर पहुचे और शव को सील करते हुए जांच के लिए सैम्पल झांसी भेज दिया वही ईओ ने मृतक के पूरे घर को सेनेटाइजर किया गया है इस संबंध में डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि मृतक के घर को सेनेटाइजर करते है रैडम जांच के लिए भेजा गया है जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Labels:

Wednesday, May 27, 2020

ब्रेकिंग् न्यूज ,जालौन एल आई सी शाखा नगर जालौन द्वारा सारे कानून कायदे की धज्जियां उड़ाकर कोरोना जैसी महामारी को जालौन एल आई सी शाखा नगर जालौन द्वारा सारे कानून कायदे की धज्जियां उड़ाकर

ब्रेकिंग् न्यूज ,                                                                                                                                                                                           जालौन एल आई सी शाखा नगर जालौन द्वारा  सारे कानून कायदे की धज्जियां उड़ाकर  कोरोना जैसी महामारी को बढ़ाने के कारनामे  उस समय   नज़र आये जब  एल आई सी का गेट बंद करके उपभोक्ताओं से एल आई सी कर्मी अंदर से पैसे जमा कर रहे थे और वहार जमा लोग पूरी तरह  से  सामाजिक दूर की धज्जियाँ उड़ाकर कोरोना जैसी महामारी को बढ़ाते हुये नजर आ रहे थे इतनी बड़ी लापरवाही उच्चाधिकारियों से सामने होने पर   उपभोक्ताओं के साथ आम जनता ने एल आई सी के इस घोर शिथिलता  में लिप्त अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है जिससे अन्य विभाग समाजिक दूरी का ख्याल रखे 

जालौन संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, May 25, 2020

जालौन* नगर जालौन प्रशासन ने करीब तीन सैकड़ा मजदूरों को दिया ईद का तोहफा,,,

जालौन*
नगर जालौन प्रशासन ने करीब तीन सैकड़ा मजदूरों को दिया ईद का तोहफा,


नगर जालौन में काफी समय से छत्रसाल इंटर कालेज के मैदान में रह रहे मजदूरों को उनके पैतृक गांव भेजा जालौन प्रशासन ने,

उपजिलाधिकारी जालौन सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि शासनादेश के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 10 बसों से 288 मजदूरों को उनके गृह जनपद ( रायबरेली, बाराबंकी, और अन्य जिलों के लिए निशुल्क व्यवस्था के तहत भेजा गया है,

ईद पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मिली ईदी

संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Wednesday, May 13, 2020

जालौन चिकित्सक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से चिकित्सकों में मचा हड़कंप

जालौन
चिकित्सक की रिपोर्ट पाॅजिटिव  आने से चिकित्सकों में मचा हड़कंप


समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को तीन दिनों के लिए किया सील

पाॅजिटिव पाए गए चिकित्सकों के संम्पर्क में आए लोगों की बारीकी से जांच पड़ताल कर किया जा रहा चिन्हित

जालौन  जनपद में क्वारंटाइन किए गए बाहरी प्रवासियों की  जांच परीक्षण में निरंतर सेवाएं देने वाले दो चिकित्सा अधिकारी पाॅजिटिव पाए गए हैं तो वही अन्य चिकित्सकों के संम्पर्क में आए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन के सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाप सहित सभी को हाॅम क्वारंटाइन कर दिया गया है  तथा सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में ताला डाल बल्लियों से बंद नोटीफिकेशन चस्पा कर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को तीन दिन तक के लिए भी सील कर दिया गया है ।

 कोरोना संक्रमिक मरीजों की संख्या जनपद में लगातार बढ़ रही है  जिससे चिकित्सकों को एहतियातन सतर्कता बरतना चाहिए । पीपीई किट पहने बिना कोरोना संक्रमिक मरीजो को छूना तो दूर की बात देखना भी मुनासिब नहीं समझाना चाहिए चिकित्सकों को मरीजों के इलाज के दौरान अपनी सुरक्षा के प्रति पूर्ण सावधानियां बरतनी चाहिए
जालौन नगर व क्षेत्र में क्वारंटाइन  किए गए प्रवासियों के जांच परीक्षण में निरंतर सेवाएं दे रहे डॉ रणधीर सिंह सहित अन्य चिकित्सक कोरोना संक्रमिक  की चपेट में आ जाने से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है तो वहीं चिकित्सक अन्य चिकित्सकों के संम्पर्क में आएं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन के सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाप सहित सभी को हाॅम क्वारंटाइन कर दिया गया  तथा सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में ताला डाल बल्लियों से बंद नोटीफिकेशन चस्पा कर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को तीन दिनों के लिए पूर्णरूप से सील कर दिया गया है तो वही पाॅजिटिव पाए गए चिकित्सकों के संम्पर्क आए लोगों की बारीकियों से जांच पड़ताल कर चिन्हित किया जा रहा है ।

जालौन संवाददाता की रिपोर्ट

Labels:

Monday, May 4, 2020

यूपी में सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें

ब्रेकिंग न्यूज जालौन

यूपी में सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें


ऑरेंज व ग्रीन जोन में ही लागू होगी व्यवस्था, रेड जोन को अनुमति नहीं

आबकारी विभाग की मात्र एकल दुकानों को प्रातः 10:00 से शाम 7:00 बजे तक खोलने की अनुमति

दुकानों में बिक्री के समय सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से हो पालन

सिर्फ ऑरेंज और ग्रीन जोन में खुलेंगी दुकाने।

Labels: