ब्रेकिंग : आतंकी हमला निष्फल
खुफिया सूत्रों के निर्देश पर आज पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक कार से 45 किलो विस्फोटक बरामद किया गया। कार में IED का इस्तेमाल किया गया था। कार संदिग्ध हालत में पाई गई थी ।
आज बहुत बड़ी आतंकी घटना असफल की गयी, अन्यथा आज पूरे देश में मातम और हाहाकार मचा होता।
कार पर JK-08 1426 नंबर की प्लेट लगी है, जो कि कठुआ का नंबर है। इलाके को पाकिस्तानी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस कार में विस्फोटकों के मिलने के पीछे किसी पाकिस्तानी साजिश का शक भी जताया जा रहा है।
सुरक्षाबलों के इस जॉइंट ऑपरेशन के दौरान आसपास के इलाके को पहले खाली कराया गया और फिर कार को नियंत्रित कर विस्फोट किया गया अन्यथा आसपास रहने वाले लोगों की जान को ख़तरा हो सकता था।
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: jammu kashmir