Wednesday, June 10, 2020

भाजपा जिला अध्यक्ष से बाजार का शेडूल बदलवाने की लगाई व्यापारियों ने गुहार* जिला अध्यक्ष को सभी बाजारों की मांग पर सौंपा पत्र*

भाजपा जिला अध्यक्ष से बाजार का शेडूल बदलवाने की लगाई  व्यापारियों ने गुहार
जिला अध्यक्ष को सभी बाजारों की मांग पर सौंपा पत्र

आज दिनांक 10 जून 2020 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अंतर्गत सभी ट्रेडो व सभी बाजारों के अध्यक्ष व महामंत्री ने बाजार के वर्तमान के बाजार के शेडूल के खिलाफ अपना लिखित विरोध व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्री सचिन बाथम जी को सौंपा था जिस पर कवरिंग लेटर लगा कर श्री सचिन बाथम जी ने बाजारों के प्रतिनिधियों के साथ  सभी मांग पत्रों सहित एक मांग पत्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हरि प्रकाश वर्मा जी से गुहार लगाई कि वें व्यापारियों को राहत पहुंचाएं क्योंकि भाजपा सरकार बनवाने में व्यापारियों ने बहुत सहयोग किया था। नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सभी व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ जिला अध्यक्ष श्री हरि प्रकाश वर्मा जी को एक मांग पत्र सौंपा जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने तत्काल जिलाधिकारी शाहजहांपुर से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें आश्वासन दिया कि व्यापारियों की मांग पर विचार करेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरि प्रकाश वर्मा ने बताया कि उनकी भाजपा सरकार में व्यापारियों का अहित नहीं होने देंगे इस अवसर पर कपड़ा व्यापारी ऑप्टिकल ,जूता, बेकरी रिपेयरिंग ,किराना, मिठाई सराफा, आदि व्यापार से जुड़े रुपेश बोरा, महेश तुली ,हनी सिंह, रितेश टंडन, आसिफ, सरताज, कंचन गुप्ता, अखिल ,शिव कुमार गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे

शाहजहांपुर ब्यूरो
तबस्सुम हुसैन की रिपोर्ट 

Labels:

शाहजहांपुर आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेई ने

शाहजहांपुर आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेई ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनकी वेबसाइट पर लिखकर मांग की है की देश में पंचायत चुनाव 2020 में होने वाले हैं पंचायत चुनाव में दिव्यांग जनों को भी मौका मिलना चाहिए दिव्यांग जनों के आरक्षण के अनुसार पंचायत चुनाव में दिव्यांग जनों के लिए सीटें आरक्षित होना चाहिए आरक्षित सीट पर दिव्यांगजन चुनाव लड़कर देश सेवा में आगे बढ़कर अपनी भूमिका अदा कर सकें।
शहजानपुर ब्यूरो
तबस्सुम हुसैन की रिपोर्ट   

Labels: