195 किमी की रफ्तार से बुधवार को आएगा सुपर साइक्लोन अम्फान, प. बंगाल में बड़े नुकसान की आशंका
चक्रवाती तूफान अम्फान ने 'सुपर साइक्लोन' का रूप ले लिया है पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में यह 20 मई
की दोपहर में पहुंचेगा इस दौरान हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और इससे काफी नुकसान की आशंका है भारत में इससे पहले ऐसा चक्रवाती तूफान 1999 में आया था केंद्र सरकार और नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) ने सोमवार को यह चेतावनी जारी की सोमवार को इसे लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई और तैयारियों का जायजा लिया गया
अम्फान ने सोमवार को सुपर साइक्लोन का रूप लिया
केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में अम्फान ने सोमवार को सुपर साइक्लोन का रूप ले लिया।इससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में काफी नुकसान की आशंका है यहां यह तूफान 20 मई को 195 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराएगा पश्चिमी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है
खबर सूत्रों के हवाले से
Labels: west bangal
